झाझा होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का होगा प्रायोगिक ठहराव

रेल मंत्रालय ने प्रायोगिक आधार पर अप-डाउन जसीडीह-मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर का ठहराव शहीद जीतेंद्र हॉल्ट , अप-डाउन जसीडीह-किऊल-जसीडीह मेमू पैसेंजर का ठहराव महेश लेटा हॉल्ट और कुंदर हॉल्ट पर करने का निर्णय लिया है.
झाझा. रेल मंत्रालय ने प्रायोगिक आधार पर अप-डाउन जसीडीह-मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर का ठहराव शहीद जीतेंद्र हॉल्ट , अप-डाउन जसीडीह-किऊल-जसीडीह मेमू पैसेंजर का ठहराव महेश लेटा हॉल्ट और कुंदर हॉल्ट पर करने का निर्णय लिया है. सीपीआरओ एसचंद्र ने बताया कि अप जसीडीह-मोकामा मेमू पैसेंजर आगामी 13 सितंबर से रात्रि के 09:59 बजे शहीद जितेंद्र हॉल्ट गोपालपुर पहुंचेगी. डाउन मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर सुबह 06:34 बजे शहीद जितेंद्र हॉल्ट पहुंचेगी. आगामी 13सितंबर से अप जसीडीह-किऊल मेमू पैसेंजर दिन के 01:23 बजे महेशलेटा हॉल्ट पहुंचेगी. डाउन किऊल-जसीडीह मेमू पैसेंजर अपराह्न 02:53 बजे महेशलेटा हॉल्ट पहुंचेगी. अप जसीडीह-किऊल मेमू पैसेंजर आगामी 13 सितंबर से कुंदर हॉल्ट पर दिन के 12:50 बजे और डाउन किऊल-जसीडीह मेमू पैसेंजर शाम के 03:21 बजे कुंदर हॉल्ट पर पहुंचेगी. उक्त ट्रेनें प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में 01 मिनट के लिए नए स्टॉपेज पर रुकेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




