ग्रामीण चिकित्सक के घर चोरी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Mar 2026 9:37 PM
ग्रामीण चिकित्सक अनिल कुमार श्रीवास्तव के चकाई बाजार स्थित क्लिनिक का दीवार फांद चोरों उनके घर से करीब 20 हजार नकदी सहित अन्य समानों की चोरी क़र ली.
चकाई. ग्रामीण चिकित्सक अनिल कुमार श्रीवास्तव के चकाई बाजार स्थित क्लिनिक का दीवार फांद चोरों उनके घर से करीब 20 हजार नकदी सहित अन्य समानों की चोरी क़र ली. इस बाबत पीड़ित चिकित्सक अनिल कुमार ने चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. आवेदन में बताया गया है कि बीती रात हम अपने घर से बाहर थे. मेरा मंझला भाई बीमार थे उन्हीं को देखने गये थे. इसी बीच रात को चोरों ने उनके क्लिनिक का दीवार फांद तथा ताला तोड़ घर के अंदर रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखा 20 हजार नकदी सहित 30 हजार का सामान चुरा लिया. इसकी जानकारी उन्हें सुबह क्लिनिक पहुंचने पर हुई. मालूम हो कि अनिल श्रीवास्तव के क्लिनिक में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है मगर अब तक चोरी की घटना का उदभेदन नही हो पाया और ना ही चोर पकड़ा जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










