कोलकाता व मऊ के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Mar 2026 9:36 PM
ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों के सु्विधार्थ रेलवे की ओर से कोलकाता व मऊ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.
झाझा. ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों के सु्विधार्थ रेलवे की ओर से कोलकाता व मऊ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05096 मऊ–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार को आगामी 08 अप्रैल से 15 जुलाई तक मऊ से दिन के 01:30 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता –मऊ स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को आगामी 09 अप्रैल से 16 जुलाई तक कोलकाता से दिन के 01:20 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 07:45 बजे मऊ पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










