हत्या या हादसा? हर एंगल पर जांच कर रही पुलिस
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :31 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बाराजोर गांव निवासी शिक्षक मो तौफीक (32) एवं उसके चार वर्षीय पुत्र मो अरहान गाजी का शव नागी जलाशय से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची है.
विज्ञापन
ऋताम्बर कुमार सिंह,
झाझाथाना क्षेत्र के बाराजोर गांव निवासी शिक्षक मो तौफीक (32) एवं उसके चार वर्षीय पुत्र मो अरहान गाजी का शव नागी जलाशय से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है—यह हत्या है या दुर्घटना. मृतक के पिता मो इकबाल ने बिलखते हुए कहा कि आखिर उसके पुत्र और पोते ने किसी का क्या बिगाड़ा था. ग्रामीण लगातार परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे हैं. इधर, घटना को लेकर कई तरह की चर्चा भी सामने आ रही हैं. दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी दूरी तय कर दोनों वहां कैसे पहुंचे और एकांत स्थान पर घटना कैसे हुई. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे परिजनों ने सूचना दी थी. इसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से मृतक के मोबाइल नंबर को ट्रैक किया गया. जांच में सामने आया कि वे जिस रास्ते से गुजरे, उसका अंतिम लोकेशन छापा पंचायत के बड़े जलाशय के पास मिला. सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को भी बुलाया गया. इसके बाद गोताखोरों की मदद से जलाशय से दोनों शवों को बरामद किया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या दुर्घटना का. हर पहलू, तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल की स्थिति और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है. घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. मासूम बच्चे के साथ शिक्षक की मौत ने लोगों को अंदर तक व्यथित कर दिया है. वहीं, पुलिस जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा करने में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




