सोलर की रोशनी से जगमगायेगा गरीबों का आशियाना
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 03 Apr 2026 9:10 PM
जिले के बीपीएल परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो जल्द ही जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जायेंगे.
जमुई जिले के बीपीएल परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो जल्द ही जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जायेंगे. सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत इस पहल का लाभ पात्र परिवारों को दिया जायेगा. इस योजना के लागू होने से लाभुक अपने घरों की बिजली जरूरतों को सौर ऊर्जा से पूरा कर सकेंगे. पंखा, बल्ब और मोबाइल चार्जिंग जैसी आवश्यक सुविधाएं सोलर ऊर्जा से उपलब्ध होंगी, जिससे बिजली बिल का बोझ भी कम होगा. विद्युत विभाग के सप्लाई एसडीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि सोलर पैनल की खरीद, इंस्टॉलेशन और तकनीकी व्यवस्था का पूरा खर्च बिजली कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा. योजना के तहत उपभोक्ताओं के घरों की पक्की और छायामुक्त छत पर 1 किलोवाट क्षमता का सोलर यूनिट लगाया जाएगा, ताकि पूरे दिन पर्याप्त धूप मिल सके. इसके लिए लाभुकों को अपनी जेब से कोई राशि खर्च नहीं करनी होगी. आवेदन के लिए उपभोक्ता ‘सुविधा ऐप’ या नजदीकी सुविधा काउंटर एवं वसुधा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. योजना को लेकर जिले के संभावित लाभुकों में उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










