पक्षकारों को नोटिस जारी कर सुलह के माध्यम से मामलों का निबटारा करें

Updated at : 10 Mar 2026 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
पक्षकारों को नोटिस जारी कर सुलह के माध्यम से मामलों का निबटारा करें

आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की.

विज्ञापन

जमुई. आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की. यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के निर्देश पर की गयी. पहली बैठक जिले के सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ की गयी. इसमें ग्राम कचहरियों में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. सचिव ने सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चिह्नित मामलों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का निपटारा करें. इसके लिए ग्राम प्रतिनिधियों, मुखिया और सरपंच का सहयोग लेकर पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित करने और अनुकूल माहौल बनाकर वादों का निष्पादन करने पर जोर दिया गया. सचिव राकेश रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर ही कई मामलों का निस्तारण कर न्यायालयों पर बढ़ते मामलों के बोझ को कम किया जा सकता है. दूसरी बैठक जिले के विभिन्न थानों के नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित की गई. इसमें सभी थानों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित जारी नोटिस का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित किया जाये. साथ ही थानों में हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व की जानकारी देने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया. गश्ती वाहनों के माध्यम से भी लोक अदालत के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा. इसके लिए यातायात थाना प्रभारी को भी प्रचार-प्रसार करने और संबंधित पक्षकारों को सूचना देने का निर्देश दिया गया है. सचिव राकेश रंजन ने लोक अदालत की सफलता में पुलिस विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पक्षकारों को सूचना दिए बिना कोई भी लोक अदालत सफल नहीं हो सकती. उन्होंने सभी पुलिस नोडल अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन