15 सालों से बदहाल कर्णगढ़ सीएचसी को ग्रामीणों ने किया स्वच्छ

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 03 Apr 2026 9:08 PM

विज्ञापन

चकाई प्रखंड अंतर्गत कर्णगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले 15 वर्षों से जर्जर और गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया था. ऐसे में इस केंद्र की सूरत बदलने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने खुद उसे स्वच्छ कर दिया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत कर्णगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले 15 वर्षों से जर्जर और गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया था. ऐसे में इस केंद्र की सूरत बदलने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने खुद कमर कस ली. स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली देख वहां तैनात सीएचओ राज रोशन और स्थानीय ग्रामीण अभय कांत झा, भोला झा, लोचन महतो, कोदो महतो, बेनो पंडित व दुर्गेश वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने सफाई का जिम्मा उठाया. शुक्रवार को इन लोगों ने हाथों में कुदाल और झाड़ू थामी और पूरे अस्पताल परिसर को चकाचक कर दिया. ग्रामीणों के इस कार्य की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. सीएचओ राज रोशन ने केंद्र की व्यथा साझा करते हुए बताया कि यहां हर दिन 10 से 12 मरीज इलाज के लिए आते हैं. विडंबना यह है कि अस्पताल में न बिजली है न पीने का पानी और न ही शौचालय. हालत यह है कि डॉक्टर और मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल तक नहीं है. बिना बेसिक इंस्ट्रूमेंट के मरीजों का इलाज करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार के अनुसार जन आरोग्य समिति का खाता तो खुल गया है लेकिन जिला मुख्यालय से अब तक फंड नहीं आया है. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गायत्री कुमारी ने बताया कि जर्जर स्थिति और सुविधाओं की कमी को लेकर वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अस्पताल में सारी सुविधाएं बहाल कर दी जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन