रामनवमी पर्व पर अखाड़ा दल ने निकाली भव्य झांकी

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर्व पर अखाड़ा दल ने निकाली भव्य झांकी

प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस अवसर पर कोल्हुआ, सेवा, रतनपुर, मौरा, गंगरा, कुंधुर, पूर्वी गुगुलडीह सहित कई गांवों के लोगों ने अखाड़ा निकाल कर अपनी कला का प्रदर्शन देर रात्रि तक किया

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस अवसर पर कोल्हुआ, सेवा, रतनपुर, मौरा, गंगरा, कुंधुर, पूर्वी गुगुलडीह सहित कई गांवों के लोगों ने अखाड़ा निकाल कर अपनी कला का प्रदर्शन देर रात्रि तक किया. झांकी में भाग लेते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने कहा कि यहां के लोग सभी त्योहार को मिलजुल ही मनाते हैं. श्रीश्री 1008 महावीर अखाड़ा व व्यायामशाला समिति के संरक्षक शैलेंद्र कुमार व अन्य सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर श्रीराम-जानकी झांकी निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहभागिता दी और भाईचारे का परिचय देते हुए अपने करतब को प्रदर्शित किया. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन