ePaper

पेड़ से टकराया टेंपो, नौ घायल

Updated at : 21 Oct 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकराया टेंपो, नौ घायल

जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ढंड गांव के समीप पास मंगलवार को तेज रफ्तार यात्रियों से भरे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

जमुई . जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ढंड गांव के समीप पास मंगलवार को तेज रफ्तार यात्रियों से भरे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक दर्जन लोगों में से नौ लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में सदर थाना क्षेत्र के हांसडीह मोहल्ला निवासी बच्चन शर्मा और उनकी पत्नी आशा देवी, चरकापत्थर थाना क्षेत्र के गढ़ टांड़ गांव निवासी शेखर मंडल की पत्नी सुदामा देवी, प्रकाश मंडल, मनोहर मंडल, नेहा कुमारी, अंकित कुमार, मंजू देवी और गुंजा देवी शामिल है. बताया जाता है कि ऑटो पर सवार होकर सभी लोग गंगा स्नान के लिए हाथीदह गये थे. स्नान करने के बाद हाथीदह से अपने घर लौट रहे थे. फिलहाल घायलों में दो महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन