चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

पीपीवाई कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.
सरौन . पीपीवाई कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर संगठन द्वारा आयोजित किया गया था. जिसमें विद्यापीठ इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बिहार नेशनल पब्लिक स्कूल, हरिओम इंटरनेशनल रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, शिशु ज्ञान निकेतन, न्यू संत जेवियर हाई स्कूल, बीपी करियर पब्लिक स्कूल नावाडीह, बड्स पैराडाइज स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें बिहार नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र सुधांशु कुमार, आर्यन कुमार, विराज मुर्मू, सोनाली कुमारी, अभिनव कुमार, सिप्टन राजा, अमर मरांडी को अव्वल आने पर सम्मानित किया गया. इसके अलावा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सागर कुमार, प्रीति कुमारी, विद्यापीठ इंटरनेशनल स्कूल के आरुषि कुमारी, तन्वी कुमारी, रियांश कुमार, शोभा कुमारी, माज़ आलम, सुधांशु कुमार, शिफा सादत, आदर्श कुमार, प्रियांशु कुमार, आरुष कुमार, हरिओम इंटरनेशनल रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के केशव कुमार, प्रियंका मुर्मू, शिशु ज्ञान निकेतन स्कूल के मो. असद अंसारी, अभय कुमार, जाया आनंद, हसनेन अंसारी, राजबुल अंसारी, सरताज अंसारी, बीपी करियर पब्लिक स्कूल नावाडीह के शिवानी कुमारी, प्रीति कुमारी, न्यू सत जेवियर हाई स्कूल के रूद्र केशरी, आराध्या कुमारी, गीता बास्की, पियूष शुक्ला, शिवांगी कुमारी, सहिना खातून, बड्स पैराडाइस स्कूल के शिवराज यादव, पियूष कुमार, मो इजाज आलम, सबीर अंसारी, समसाद अंसारी, नैतिक राज, इंडियन पब्लिक स्कूल के सचिन कुमार को सम्मानित किया गया. सफल प्रतिभागियों के बीच प्रिंस का वितरण प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार पासवान, जिला कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार सिंह, लक्ष्मीपुर प्रखंड के अध्यक्ष एस पीटर के द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर चकाई प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, समीर कुमार दुबे, अनिल कुमार तांती सहित कई वरीय शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




