सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद 102 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल समाप्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 9:37 PM
बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 28वें दिन बीते गुरुवार की देर शाम सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप के आश्वासन के बाद समाप्त हो गयी.
जमुई. बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 28वें दिन बीते गुरुवार की देर शाम सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप के आश्वासन के बाद समाप्त हो गयी. सदर अस्पताल परिसर स्थित डीएस कार्यालय के समीप हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को देर शाम सिविल सर्जन डॉ महेंद्र प्रताप और डीपीएम पवन कुमार वहां पहुंच कर सभी एंबुलेंस कर्मियों को आश्वासन दिया गया कि आप सभी का जो भी मांग है उसे पूरा किया जायेगा. सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद जिले भर के 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस लेकर काम लौट गये. संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा बताया गया कि श्रम अधिनियम के तहत कर्मियों से कार्य लें, एंबुलेंस कर्मचारियों को अतिकुशल का वेतन भुगतान करने आदि मांग को लेकर हमलोग हड़ताल पर गये थे. इस अवसर पर संघ के सचिव सुभाष कुमार, बाल्मीकि कुमार मंडल, नरेश यादव, चंद्रशेखर आजाद, सीताराम पंडित, अमित कुमार, सुभाष यादव, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार पांडेय, सतीश सुमन, सतीश कुमार, मो शाहिद, तौकीद अहमद, मो असलम, पंकज कुमार, सूरज कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, विश्वकर्मा यादव, नंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अंकुश कुमार, कैलाश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार, विशंभरााजपेयी, सुोध सिंह, विजय राम, संजय टॉकीज मो इमरार, विकास कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य चालक तथा ईमटी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










