ePaper

वोट कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएंं

Updated at : 17 Oct 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
वोट कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएंं

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर स्वीप कोषांग, जमुई के तहत शुक्रवार को खैरा प्रखंड के खैरा पंचायत के वार्ड संख्या 13, मतदान केंद्र संख्या 285 पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

खैरा . विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर स्वीप कोषांग, जमुई के तहत शुक्रवार को खैरा प्रखंड के खैरा पंचायत के वार्ड संख्या 13, मतदान केंद्र संख्या 285 पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका शिखा कुमारी ने की. इस दौरान सेविका शिखा कुमारी ने उपस्थित ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और मतदान को उत्सव की तरह मनाएं. संबंधित बीएलओ ने भी मतदाता सूची में नाम की जांच, वोट डालने की प्रक्रिया और पहचान पत्र की आवश्यकता से संबंधित जानकारी दी. कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला मतदाताओं की भागीदारी पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की निर्णायक शक्ति हैं, उनका एक वोट समाज की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है. कार्यक्रम में सेविका श्रीमती शिखा कुमारी, बी.एल.ओ., आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिला समूह की सदस्याएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन