चोरी की बाइक सोहजना से बरामद, आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Mar 2026 9:41 PM
थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की एक बाइक को सोहजना गांव से बरामद की है.
झाझा . थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की एक बाइक को सोहजना गांव से बरामद की है. मामले में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महापुर गांव निवासी फुलेश्वर यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि वह छोटू मुर्मू के राशन दुकान पर अपनी बाइक खड़ी कर मजदूर खोजने गए थे. इसी दौरान चोरों द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गयी. पीड़ित द्वारा की गई खोजबीन में यह बात सामने आयी कि गांव के ही रविंद्र कुमार उर्फ रबिन ने पहले एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी की थी और उसी ने बाइक भी चोरी कर ली. जानकारी मिली कि आरोपित ने बाइक को सोहजना गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपाकर रखा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोहजना गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक बरामद कर ली. हालांकि, आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










