सत्रारंभ पर विद्यालय में हुआ हवन-पूजन, वैदिक मंत्रों के साथ पढ़ाई शुरू
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2026 9:33 PM
नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को पूजा-पाठ एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
झाझा. नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को पूजा-पाठ एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्राचार्य नरेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से हवन किया गया. इस अवसर पर जितेंद्र आर्य के सहयोग से विद्यालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया. उपस्थित शिक्षकों एवं सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नए सत्र की सफल शुरुआत के लिए प्रार्थना की. प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष सत्रारंभ से पूर्व वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है. इसके बाद ही पठन-पाठन कार्य शुरू किया जाता है. उन्होंने कहा कि विद्यालय की विशेषता है कि यहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और भारतीय संस्कृति पर विशेष जोर दिया जाता है. कार्यक्रम में विद्यालय सचिव सत्यनारायण वर्मा, बम शंकर बरनवाल, नरेश कुमार, धीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










