घरेलू विवाद में पुत्र ने मां को चाकू से गोदा, पटना रेफर

घरेलू विवाद में कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को चाकू से गोदकर घायल कर दिया. परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
जमुई. घरेलू विवाद में कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को चाकू से गोदकर घायल कर दिया. परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल महिला की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के भगवाना गांव निवासी गोला रविदास की पत्नी शर्मिला देवी है. घायल शर्मिला देवी द्वारा बताया गया कि मेरा पुत्र बैजनाथ कुमार के साथ घरेलू विवाद में झगड़ा चल रहा था. इस कारण मैं कुछ दिनों से बोझायत गांव स्थित अपनी बेटी के घर आयी थी. सोमवार की शाम मेरा पुत्र बोझायत गांव पहुंचा और मुझसे रुपया मांगने लगा. जब मेरे द्वारा रुपया देने से इंकार किया गया तो इस बात से नाराज होकर जान मारने की नियत से चाकू से मेरे गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकु से हमला कर दिया. घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. फिलहाल पटना रेफर हुई महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीटकर किया घायल
जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ला में पड़ोसियों ने मामूली विवाद को लेकर मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया है. घायल मां-बेटी की पहचान भछियार मोहल्ला निवासी रुबी देवी और उनकी बेटी आइसा कुमारी के रूप में हुई है. घायल रुबी देवी ने बताया कि मेरे पड़ोसी बदल मांझी के पुत्र के साथ मेरे पुत्र का खेल-कूद के दौरान झगड़ा हो गया था. इसे लेकर बदल मांझी और धारों मांझी गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उक्त दोनों ने लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा जिससे हम-दोनों घायल हो गये. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










