सड़क पर गड्ढे से अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सवार गंभीर

एनएच 333 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर सोनो इमरजेंसी हॉस्पिटल के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बाइक सवार पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया
सोनो. एनएच 333 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर सोनो इमरजेंसी हॉस्पिटल के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बाइक सवार पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बरियारपुर निवासी छोटू कुमार के रूप में है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन को सूचना दी. एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. लोगों ने बताया कि छोटू कुमार झाझा से बाइक द्वारा अपने घर बरियारपुर लौट रहा था. सोनो इमरजेंसी हास्पिटल के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. पेड़ से टकराकर युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इमरजेंसी हास्पिटल से लेकर सिंचाई कॉलोनी तक एनएच-333 पूरी तरह जर्जर हो चुका है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब हादसों की बड़ी वजह बन रहा है जिस कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. गंभीर रूप से सड़क पर बने गड्ढे के बावजूद विभाग उदासीन है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










