वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को ले आइटीआइ कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :11 May 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

वेतन भुगतान में हो रही देरी सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जिले के आइटीआइ कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
जमुई.
वेतन भुगतान में हो रही देरी सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जिले के आइटीआइ कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. जिले के आईटीआई व महिला आइटीआइ में कर्मचारियों ने कार्य करते हुए काला फीता बांधा और टिफिन ऑवर में नारेबाजी कर आक्रोश जताया. इस दौरान कर्मियों ने दो माह से आइटीआइ कर्मचारियों को वेतन भुगतान क्यों नहीं, जवाब दो जैसे नारे लगाए और अविलंब वेतन भुगतान की मांग की. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अनुदेशकों को पे लेवल-7 लागू करने, पदनाम परिवर्तन, ट्रांसफर पॉलिसी बनाने, सेवा संपुष्टि, सीआईटीएस प्रशिक्षण, अनुबंध अनुदेशकों की सेवा नियमितीकरण तथा लिपिकीय संवर्ग की नियमावली में संशोधन कर सहायक प्रशासी पदाधिकारी का पद सृजित करने की मांग भी उठायी. कर्मचारियों ने बताया कि अनुदेशकों के पदनाम परिवर्तन का मामला पिछले तीन-चार वर्षों से लंबित है. विभागीय समिति द्वारा दो बार अनुशंसा किए जाने तथा विधान परिषद में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं पे लेवल-7 को लेकर हाईकोर्ट के न्यायादेश और विभागीय समिति की अनुशंसा लागू नहीं किए जाने से भी नाराजगी बढ़ी है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत फिलहाल दो दिवसीय काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है. यदि जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण आर्या, शाखा सचिव नीलमणि सिन्हा, अध्यक्ष अमरदीप कुमार, राज्य प्रतिनिधि विकास कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, महिला वेतन भुगतान में हो रही देरी सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जिले के आइटीआइ कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जमुई की अध्यक्ष सीमा कुमारी, शाखा सचिव संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










