Ranchi: 5 करोड़ की लागत से बनेगा धुमकुड़िया का नया भ‌वन, कल्याण मंत्री ने किया शिलान्यास

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :11 May 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Dhumkudia

धुमकुड़िया भवन के शिलान्यास के मौके पर मौजूद गणमान्य लोग.

Ranchi: रांची के करमटोली में 5 करोड़ रुपये की लागत से धुमकुड़िया के नये भवन का निर्माण किया जाएगा. कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने शिलान्यास करने के बाद कहा कि इससे आदिवासी संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

प्रवीण मुंडा
Ranchi: करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया के नये भवन का शिलान्यास सोमवार को कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया. शिलान्यास के अवसर पर मेयर रोशनी खलखो, विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि आदिवासी समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है. तभी हम आगे बढ़ पायेंगे. जागरूकता से ही आदिवासी जमीन की लूट भी खत्म होगी.

तीन मंजिला होगा नया धुमकुड़िया भ‌वन

कल्याण मंत्री ने कहा कि धुमकुड़िया का नया भ‌वन तीन मंजिला होगा. इसकी लागत पांच करोड़ होगी. उन्होंने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर आदिवासी समुदाय के गीत संगीत और वाद्य यंत्रों को गाने-बजाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह फ्लोर कला को समर्पित होगा. दूसरे फ्लोर पर आदिवासी छात्रों के लिए कोचिंग होगी. यहां पर अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे. तीसरे तल्ले में लाइब्रेरी होगी. इसके अतिरिक्त 10000 स्क्वायर फीट की जगह होगी जहां पर बड़ी सभा, शादी विवाह आदि का आयोजन किया जा सकेगा.

वकीलों का पैनल बनेगा

कल्याण मंत्री ने कहा कि विभाग वकीलों का एक पैनल बनायेगा. यहां से अत्याचार, जमीन लूट जैसे मामलों को देखा जायेगा. लोग अपनी शिकायतें लेकर आयेंगे और ये अधिवक्ता उनका केस देखेंगे. इस मामले में मुख्यमंत्री से सहमति ली गयी है. मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि धुमकुड़िया के माध्यम से समाज आगे बढ़े यह कामना है. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कल्याण विभाग के माध्यम से आदिवासियों के कल्याण की योजना आगे बढ़ना चाहिए. जगलाल पाहन, केंद्रीय धुमकुड़िया के सचिव नंदा उरांव ने भी लोगों को संबोधित किया.

इस अवसर पर माधो उरांव, सूरज टोप्पो, बब्लू मुंडा, अभय भुंटकंवर सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

CM हेमंत के निर्देश पर मासूम अदिति की तलाश में रेस हुई रांची पुलिस, सुराग देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

झारखंड में ‘बांस’ से बदलेगी लाखों महिलाओं की किस्मत: JSLPS और इंडस्ट्री फाउंडेशन के बीच ऐतिहासिक समझौता

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola