अड़सार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सात घायल

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :11 May 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
अड़सार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सात घायल

टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में बीते रविवार की देर रात लगभग 12 बजे मामूली विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से पांच व दूसरे से दो सहित कुल सात लोग घायल हो गये

विज्ञापन

घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

जमुई.

टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में बीते रविवार की देर रात लगभग 12 बजे मामूली विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से पांच व दूसरे से दो सहित कुल सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. पहले पक्ष से गुलेश्वर यादव (30) पिता भारत यादव, सियाशरण यादव (35) पिता भारत यादव, शिया देवी (30) पति सियाशरण यादव, भारत यादव (65) व धर्मवीर कुमार (12) पिता सियाशरण यादव शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से पप्पू यादव (30) पिता चरित्र यादव व धर्मेंद्र कुमार (22) पिता सुरेश यादव घायल हैं. दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है. पहले पक्ष से घायल शिया देवी ने बताया कि मेरे गोतिया चरित्र यादव द्वारा सार्वजनिक नाला में पानी बहाने से मना किया जाता है. जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष से रास्ते पर गोबर रखने से मना करने पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है. इधर, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन