130 लीटर देसी शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

मलयपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में संलिप्त छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 130 लीटर देसी शराब बरामद की है.
बरहट . मलयपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में संलिप्त छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 130 लीटर देसी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में चलाये गये विशेष अभियान के तहत की गयी. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भछियार गांव निवासी विनय कुमार, पिता मनोज राम, दिलीप चौधरी, पिता स्व. लाल मुनी चौधरी, गोपी चौधरी, पिता नरेश चौधरी, सौरभ मेस्तर, पिता संजय मेस्तर, सौरभ कुमार, पिता देवनारायण बंसफोर, चंदन कुमार रावत, पिता स्व मोहन रावत के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे जंगली इलाकों से देसी शराब लाकर शहरी क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे. इस गिरोह का मास्टरमाइंड गोपी चौधरी बताया जा रहा है, जो आसपास के युवाओं को पैसे का लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल करता था. पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रणनीति बनाकर यह छापेमारी की गई. इस अभियान में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार, एसआई महेश सिंह, रामानुज सिंह सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा. ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




