मैट्रिक में गुगुलडीह के शुभम ने राज्य में पाया आठवां स्थान
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Mar 2026 6:28 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. इस परीक्षा परिणाम में प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गुगुलडीह के छात्र शुभम कुमार तांती ने बिहार में आठवां स्थान प्राप्त कर न सिर्फ बरहट बल्कि जिले का मान बढ़ाया है.
बरहट. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. इस परीक्षा परिणाम में प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गुगुलडीह के छात्र शुभम कुमार तांती ने बिहार में आठवां स्थान प्राप्त कर न सिर्फ बरहट बल्कि जिले का मान बढ़ाया है. शुभम ने 483 अंक यानी 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाॅप टेन में जगह बनाया. उसके इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं पूरे गांव में खुशी का माहौल है. परिणाम घोषित होते ही शुभम के घर और विद्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया. शुभम की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ परिवार का संघर्ष भी जुड़ा हुआ है. उनके पिता टाइल्स मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने बताया कि शुभम बचपन से ही पढ़ने में तेज रहा है. वह देर रात दो से तीन बजे तक पढ़ाई करता था. अभावों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दिया. वहीं शुभम की माता घर के कामकाज के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मदद के लिए बीड़ी बनाने का कार्य करती है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि बेटे की सफलता पर गौरवान्वित है. बेटे ने सीमित संसाधनों के बावजूद कभी किसी सुख-सुविधा की मांग नहीं की और पूरी लगन के साथ पढ़ाई में जुटा रहा. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों माता-पिता, भाई व नियमित स्वाध्याय को दिया है. वह आगे पढ़े लिखकर आइआइटियन बन देश की सेवा करना चाहता है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण प्रसाद कुर्मी ने कहा कि विद्यालय के लिए यह बेहद गौरव की बात है. उनका सपना था कि विद्यालय का कोई छात्र राज्य के टॉप-10 में स्थान बनाए जो आज शुभम की सफलता से पूरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










