ePaper

जनता दरबार में कई मामलों की हुई सुनवाई

Updated at : 12 Sep 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में कई मामलों की हुई सुनवाई

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दूलार राम ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना.

विज्ञापन

जमुई . जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दूलार राम ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान उन्होंने कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया और कुछ मामलों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया. जानकारी देते हुए जिला जन-संपर्क पदाधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनी जाती है. जनता दरबार में जन शिकायत, भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, रैयती भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना, विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवांत लाभ, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, अनुज्ञप्ति रद्द, नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली-गली, बिजली चोरी, आंगनबाड़ी एवं अन्य मामले की सुनवायी की गयी. इस दौरान उन्होंने कहा कि तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इस पर यथोचित कार्रवाई की जा रही है. वहीं मौके पर डीपीजीआरओ ने कहा कि जनता को कठिनाइयों से उबारना ही हमारा मुख्य मकसद है और सरकार की हितकारी राज्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नामित वर्गों को मिले इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं. जनता इन योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की सोच को साकार करने में सहयोग दें. उन्होंने कहा कि योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके लिए अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया गया. मौके पर स्थापना उपसमाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा, आईटी मैनेजर, विद्युत विभाग के पदाधिकारी समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन