जनसंख्या नियंत्रण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

जन शिक्षण संस्थान जमुई के तत्वावधान में गिद्धौर सेंट्रल स्कूल के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. जन शिक्षण संस्थान जमुई के तत्वावधान में गिद्धौर सेंट्रल स्कूल के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. मौके पर सीएचओ विक्रम गुर्जर और महावीर यादव ने बढ़ती जनसंख्या को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ते हुए युवाओं को जागरूक किया. इस दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि विश्व की जनसंख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि आवासों के लिए भूमि कम पड़ने लगी है. जंगल कट रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो रहा है. हमें जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन