अफवाहों से दूर रहें, शांति के साथ मनाएं पर्व

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार दोपहर श गरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी
जमुई. आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार दोपहर श गरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने की, जबकि खैरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन शेखर मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया. इस दौरान आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि होली के दौरान डीजे पूर्णतः वर्जित रहेगा. किसी भी स्थान पर तेज आवाज में डीजे बजाने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि होली प्रेम, उल्लास और सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े से बचें. बैठक में शराब के नशे में उत्पात मचाने वालों पर विशेष नजर रखने की बात कही गयी. प्रशासन ने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अंत में अधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को आगामी होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




