ePaper

साले ने की बहनोई की हत्या, तवे से किया था वार, आरोपित फरार

Updated at : 26 Feb 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
साले ने की बहनोई की हत्या, तवे से किया था वार, आरोपित फरार

थानाक्षेत्र के मोगलचपरी गांव में बीते बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में कालीचरण भुइयां (63) की हत्या उनके साले ने ही कर दी.

विज्ञापन

सोनो. थानाक्षेत्र के मोगलचपरी गांव में बीते बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में कालीचरण भुइयां (63) की हत्या उनके साले ने ही कर दी. हत्या का कारण सेवानिवृत्ति के बाद मिली बड़ी रकम बताया जा रहा है. चर्चा है कि आरोपित की नजर मृतक को सेवानिवृत्ति के बाद मिली बड़ी रकम पर थी. बताया जा रहा है कि कालीचरण कोयला खदान में काम करते थे. तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए थे. रिटायरमेंट के बाद उन्हें एकमुश्त बड़ी राशि मिली थी. आरोपित साला तोता मांझी अक्सर उनसे पैसे की मांग करता था. बुधवार को घर में मटन बना था. कालीचरण ने अपने साले को भी भोजन के लिए बुलाया था. खाने-पीने के दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ. इसी दौरान काली चरण ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दी. इससे विवाद और बढ़ गया. गुस्से में आकर आरोपित ने रसोई से तवा उठाकर कालीचरण के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्ति लाभ की राशि को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. पैसे देने से इनकार करने पर आरोपित ने ठोस वस्तु से कालीचरण के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से ही आरोपित फरार है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्राय कर रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन