दो शराबियाें को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बीते रविवार को संध्या गश्ति के दौरान दो शराबी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
लक्ष्मीपुर. पुलिस ने बीते रविवार को संध्या गश्ति के दौरान दो शराबी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया गिरफ्तार दोनों मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटवा गांव का रहने वाला है. एक का नाम प्रमोद हांसदा पिता स्व राम प्रसाद हांसदा तथा दूसरे का नाम राजेश हांसदा पिता स्व शुकर हांसदा है. दोनों शराब पीकर गांव में हो-हल्ला कर रहा था. इसकी सूचना मिलते ही संध्या गश्ति में निकले एस आई अनिकेत कुमार पुलिस बल के साथ नकटवा गांव पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया दोनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गई तो अल्कोहल पीने की पुष्टि हो गई. दोनों की चिकित्सीय जांच करायी गयी है तो चिकित्सक ने भी शराब पीने की पुष्टि की. बिहार में शराब पीना, बेचना, बनाना कानूनन अपराध है. इस लिए सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




