करोड़ों की लागत से बना अस्पताल भवन शुरू नहीं

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :13 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बना अस्पताल भवन शुरू नहीं

प्रखंड क्षेत्र के चीतोचक बोस बागान में सोमवार को राष्ट्रीय वाहन चालक संघ के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के चीतोचक बोस बागान में सोमवार को राष्ट्रीय वाहन चालक संघ के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने की. बैठक में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित रेफरल अस्पताल भवन के अब तक सुचारू रूप से चालू नहीं होने पर गहरी नाराजगी जतायी गयी. बैठक में मौजूद राजकुमार यादव, विजय यादव, संतोष कुशवाहा, सुरेश शर्मा, मनोज ठाकुर, आदित्य चंद्रवंशी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन के चालू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर करोड़ों की लागत से बना अस्पताल भवन उद्घाटन के बावजूद शुरू नहीं किया जा सका है. उन्होंने बताया कि इस भवन का दो-दो बार विधिवत उद्घाटन भी हो चुका है, लेकिन अब तक इसमें स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं की गयी हैं. स्थिति यह है कि आज भी मरीजों का इलाज पुराने और छोटे भवन में किया जा रहा है, जिससे इलाज में कठिनाई हो रही है और मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अस्पताल भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं की गईं, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन