पूर्व नक्सली लखन यादव हत्याकांड का आरोपित मनोज हांसदा गिरफ्तार

पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव हत्याकांड का आरोपित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार निवासी मनोज हांसदा को पुलिस ने दमन से गिरफ्तार किया है.
सोनो. पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव हत्याकांड का आरोपित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार निवासी मनोज हांसदा को पुलिस ने दमन से गिरफ्तार किया है. मनोज की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए चरकापत्थर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि मनोज हांसदा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूर्व से ही प्रयत्नशील थी. उसके विरुद्ध हत्या, देशद्रोह, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध हथियार रखने, नक्सल कांड तथा गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ने जैसे गंभीर आरोपों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. वह लखन हत्याकांड के बाद से पुनः फरार था. पुलिस को उसके दमन में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद चरकापत्थर पुलिस दमन गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि बीते 27 दिसंबर को चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बाराटांड़ में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी आरती देवी के आवेदन पर मनोज हांसदा और मुकेश यादव को नामजद किया गया था, जबकि तीन-चार अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया था. घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी. दोनों आरोपित फरार चल रहे थे. अंततः आरोपित मनोज हांसदा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




