चार बच्चों के पिता ने रचायी दूसरी शादी, पहली पत्नी ने लगायी न्याय की गुहार

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :15 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
चार बच्चों के पिता ने रचायी दूसरी शादी, पहली पत्नी ने लगायी न्याय की गुहार

जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौथा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जमुई . जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौथा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां चार बच्चों के पिता ने 50 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी रचा ली. मामले को लेकर पहली पत्नी ने मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता सरोज देवी बुधवार को समाहरणालय पहुंचकर एसपी विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2001 में हिंदू रीति-रिवाज से गोपाल मोदी के साथ हुई थी. शादी के बाद पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और इस दौरान चार बच्चों का जन्म हुआ. महिला ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पूर्व से उसके पति गोपाल मोदी, ससुर सरयू मोदी, सास कुसुम देवी तथा ननद रेखा देवी उनके साथ मारपीट करने लगे और दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे. पीड़िता के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया. इसके बाद वह अपने मायके झाझा प्रखंड के धमना गांव में रहने लगीं. उन्होंने बताया कि बाद में जानकारी मिली कि उसके पति ने गया जिले के बैरागी गांव की रहने वाली प्रीति देवी से दूसरी शादी कर ली है, जो पहले से दो बच्चों की मां है. आरोपी पति न केवल दूसरी पत्नी को घर ले आया, बल्कि उसके बच्चों को भी अपना लिया है. पीड़िता का आरोप है कि जब वह दोबारा अपने ससुराल पहुंचीं, तो वहां मौजूद पति की दूसरी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों ने उनके साथ फिर मारपीट कर भगा दिया. महिला ने बताया कि 7 मार्च 2026 को उन्होंने चरकापत्थर थाना में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उनका आरोप है कि थाना जाने पर उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है. पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन