सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर चकाई में मनी होली व दिवाली

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 Apr 2026 9:41 PM

विज्ञापन

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही चकाई में जश्न का माहौल है. जैसे ही बुधवार को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली चकाई में होली और दिवाली जैसा माहौल बन गया.

विज्ञापन

चकाई. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही चकाई में जश्न का माहौल है. जैसे ही बुधवार को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली चकाई में होली और दिवाली जैसा माहौल बन गया. चकाई चौक पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने आतिशबाजी की ओर मिठाई खिलाकर एक दूसरे के साथ खुशी. इसके अलावा हीरो शोरूम के समीप कुशवाहा समाज के युवा नेता कुंदन वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी कर सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी. भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के समीप भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. माधोपुर में मनोरंजन पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी गयी. मौके पर संतु यादव, अंगराज राय, शालिग्राम पांडेय, धर्मवीर आनंद, अमित कुमार दुबे, भुनेश्वर यादव, सुमन केसरी, अर्जुन वर्मा, दशरथ वर्मा, विकास वर्मा, अरविंद पांडेय सहीत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसके अलावा लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रसादी पासवान, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन पासवान ,विकास गुप्ता ने भी सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता जाहिर की.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन