विशेष अभियान में वारंटी समेत आठ गिरफ्तार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 May 2026 10:09 PM

विज्ञापन

गरही थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सात लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

खैरा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गरही थाना क्षेत्र में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में गुरुवार की संध्या चलाये गये इस अभियान के दौरान एक एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि अभियान के क्रम में पनभरवा गांव से गैर जमानतीय वारंटी रजिया देवी, पति वासुदेव यादव को गिरफ्तार किया गया. वहीं हरनी स्कूल के पास शराब पीकर हंगामा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में सात अन्य लोगों को पकड़ा गया. गिरफ्तार लोगों में गिद्धौर निवासी सिंटू कुमार यादव, मसरहंडी निवासी बोधी यादव, भगंदर निवासी नारायण टाटी, हरनी निवासी नरेश मांझी, भगंदर निवासी पप्पू टाटी, संगदारी निवासी राजेंद्र सोरेन तथा लालदहिया निवासी टुनटुन यादव शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन