सीएस ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की दिलायी शपथ
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 May 2026 10:04 PM
कहा-सेहत के लिए तंबाकू का सेवन हो सकता है जानलेवा
जमुई. सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी. इसके साथ ही जीएनएम कॉलेज महुली की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है. हालांकि ये बात जानते हुए भी बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं. लोगों में बीड़ी, सिगरेट और गुटखा आदि के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. मनोवैज्ञानिक कुमारी डॉली ने बताया कि धूम्रपान करने से धमनियां कमजोर होने लगती हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक हो सकता है. उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. तंबाकू के सेवन करने से फेफड़ों में कैंसर, लिवर कैंसर, मुंह का कैंसर, कोलन कैंसर और गर्भाशय का कैंसर होने का जोखिम रहता है. इसके अलावा हृदय रोग और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं. इसलिए उन्होंने लोगों से तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील की. मौके पर जिला इपीडेमोलॉजिस्ट डॉ शमीम अख्तर, अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय, क्लीनिक साइकोलॉजिस्ट उदय कुमार, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
विश्व तंबाकू निषेध दिवस का इतिहास
दरअसल, तंबाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1987 में तंबाकू निषेध दिवस मनाने का फैसला लिया. अगले वर्ष यानी 1988 में पहली बार विश्व तंबाकू निषेध दिवस अप्रैल माह में मनाया गया. हालांकि बाद में इसे मनाने के लिए मई माह में एक तारीख निर्धारित की गयी.तंबाकू निषेध दिवस 2026 की थीम
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की हर साल एक विशेष थीम तय होती है. विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना हैप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










