बाबा झुमराज मंदिर में लगा आरओ वाटर फिल्टर
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 10 Mar 2026 8:50 PM
प्रखंड अंतर्गत बटिया में स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर परिसर में आरओ वाटर फिल्टर सेट अप लगाया गया.
सोनो. प्रखंड अंतर्गत बटिया में स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर परिसर में आरओ वाटर फिल्टर सेट अप लगाया गया. इसमें आरओ सिस्टम के साथ साथ पानी को ठंडा करने के भी संयंत्र लगे हुए है. आरओ फिल्टर लगने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. मंदिर में आने वाले लोगों को अब शुद्ध और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध होगा. आने वाले अधिक गर्मी को देखते हुए पंचायती राज विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लगाए गए इस फिल्टर सह फ्रिज वाले पानी आरओ सिस्टम को लेकर लोगों में खुशी है. बताते चलें कि सप्ताह के तीन दिन इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है. लेकिन यहां पेयजल की समस्या बनी रहती है. लोग बोतल के पैक्ड पानी खरीदकर पीने को विवश होते है. ऐसे में आरओ फिल्टर लगने से अब साफ और सुरक्षित ठंडा पानी मिल सकेगा जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इस कार्य की लोगों ने सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










