सड़क किनारे गुमटी-ठेला हटा,जाम से मिलेगी राहत
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :07 May 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बासुकीटांड बाजार में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की
विज्ञापन
चकाई.
अतिक्रमण के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बासुकीटांड बाजार में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की. अंचल अधिकारी राजकिशोर शाह व थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में सड़क किनारे फैले अवैध अतिक्रमण को हटाया. प्रशासन ने एक दिन पूर्व बासुकीटांड मुख्य सड़क के बीचो-बीच से दोनों ओर 50-50 फीट तक नापी कर लाल निशान लगाया था. दुकानदारों को 7 मई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था. समय सीमा खत्म होने के बाद बलपूर्वक कार्रवाई शुरू की गई. अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी गुमटी, चाय दुकान, ठेला व अल्बेस्टर के पक्के छज्जे को तोड़ा गया. कई दुकानदारों ने नोटिस के बाद खुद ही निर्माण हटा लिया था, जबकि बचे हुए अवैध पक्का निर्माण को प्रशासन ने हटाया. हालांकि अभी भी कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है. अंचल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक हर हाल में सभी लोग अतिक्रमण खुद से हटा ले अन्यथा प्रशासन बुलडोजर से अतिक्रमण हटायेगा. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बासुकीटांड चौक पर अतिक्रमण के कारण हर दिन जाम लगता था. स्कूल बस, एंबुलेंस और राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती थी. अतिक्रमण हटने से अब आवागमन सुगम होगा और हादसों में कमी आयेगा. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा दोबारा अतिक्रमण करने पर केस दर्ज कर जुर्माना वसूला जाएगा. अभियान में अंचल अमीन अर्जुन रविदास, गौरव कुमार, अवर निरीक्षक ब्यूटी कुमारी, राजस्व अधिकारी वेद प्रकाश व पुलिस बल शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










