नशे में धुत सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :07 May 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन

बीते बुधवार की देर शाम चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह मोड़ के समीप नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन
सरौन.
बीते बुधवार की देर शाम चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह मोड़ के समीप नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जवान की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में है. शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सीआरपी जवान सुरेंद्र कुमार देवघर से अपने पैतृक गांव सोनो जा रहे थे. इसी दौरान बामदह मोड़ के पास जाम में उनकी गाड़ी फंस गयी. वाहन से उतरने के बाद उन्होंने लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे वहां लोगों के साथ हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. इसकी सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती में तैनात चंद्रमंडीह थाना के एसआई रितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जवान को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान जवान द्वारा अलग-अलग पता बताए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ. बाद में आधार कार्ड की जांच में पता झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत अहुसा डाकबंगला, ग्राम कुश्तोर पाया गया. ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि होते ही मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










