सोनो स्थित एनएच 333 पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, चला बुलडोजर

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :07 May 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
सोनो स्थित एनएच 333 पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, चला बुलडोजर

जाम के कारण लगातार परेशान लोगों को राहत देने के उद्देश्य से प्रशासन ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है

विज्ञापन

जल्द ही बाजार जाने वाली मुख्य सड़क, बटिया व अन्य जगहों पर भी होगी कार्रवाई सोनो. जाम के कारण लगातार परेशान लोगों को राहत देने के उद्देश्य से प्रशासन ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है. बीते बुधवार को माइकिंग कर अतिक्रमण हटाने की अपील के बाद गुरुवार को जेसीबी से सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाने का काम प्रारंभ हो गया. गुरुवार को सोनो से गुजरने वाली मुख्य सड़क एनएच 333 पर कार्रवाई हुई. जिसके तहत सड़क के दोनों किनारे पर दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा किये गये अवैध अस्थाई निर्माण, चदरा के शेड, घर के आगे जमा किये गये मिट्टी वगैरह को हटाया गया. सीओ प्रशांत कुमार शांडिल्य व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुए कार्रवाई के दौरान आरओ सरयू मंडल व काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. इससे पहले दिसंबर 2025 में भी प्रशासन ने यहां एनएच को अतिक्रमण मुक्त कराया था, लेकिन आदेश का पालन कर पदाधिकारी निश्चिंत हो गये और अतिक्रमण ने पुनः पहले वाली स्थिति में आ गये. स्थाई के साथ ही अस्थाई अतिक्रमण भी सड़क जाम का बड़ा कारण बनता है. वाहनों को सड़क किनारे या कभी कभी सड़क पर ही जहां तहां पड़ाव करना. ठेला पर फल, सब्जी, चाट व अन्य सामान बेचने हेतु ठेला को सड़क पर कहीं भी खड़ा करना और दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे सामान को फ्लैंक तक फैला कर रखना. ये सभी ऐसे कारण है जिनसे सड़क जाम होता है. इन चीजों से सड़क को मुक्त रखना बेहद जरूरी है. पदाधिकारियों की मानें तो यह कार्रवाई अभी चलती रहेगी. पुनः नियम की अवहेलना करने पर फाइन भी काटा जा सकता है. इस दौरान लोगो में अफरातफरि का माहोल बना रहा तथा कुछ लोग खुद से अतिक्रमण हटाते देखे गये.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन