फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर का निर्देश
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 10 Mar 2026 8:49 PM
थाना क्षेत्र के रजला गांव में दहेज निषेध अधिनियम से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के रजला गांव में दहेज निषेध अधिनियम से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने आरोपित को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रजला गांव निवासी नामजद आरोपित जितेंद्र यादव, फूलकुमारी देवी के खिलाफ वर्ष 2022 में दहेज निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर रहे थे और फरार चल रहे थे. उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक अजय पांडेय ने रजला गांव स्थित आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार के माध्यम से आरोपित को न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि इश्तेहार चिपकाने के बाद भी आरोपित न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय के अगले आदेश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










