देवाचक में नौ दिवसीय सीताराम महायज्ञ की तैयारी तेज
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Mar 2026 9:32 PM
प्रखंड की बरियारपुर पंचायत अंतर्गत देवाचक गांव में श्रीश्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह 9 दिवसीय सीताराम महायज्ञ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है.
बरहट. प्रखंड की बरियारपुर पंचायत अंतर्गत देवाचक गांव में श्रीश्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह 9 दिवसीय सीताराम महायज्ञ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है. आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. आयोजक एवं समाजसेवी बलराम यादव ने बताया कि महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है और सभी ग्रामीण अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि दो कट्टा जमीन में करीब 40 लाख रुपये की लागत से भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. इस महायज्ञ की विशेषता यह होगी कि 101 देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है. यज्ञ संपन्न कराने के लिए काशी और अयोध्या धाम से 11 विद्वान पंडितों का आगमन होगा, जो पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान कराएंगे. साथ ही नौ दिनों तक अखंड रामधुन का आयोजन भी किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सात मई की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा से होगी. जिसमें लगभग एक हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. 8 मई को वेदी पूजन और हनुमानजी की कर्मकुटी 9 मई को कर्मकुटी एवं अधिवास का आयोजन किया जाएगा. 12 मई को प्रातः वेदी पूजन व महाठमान तथा संध्या में नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा. इसके बाद व्यास पूजन, हनुमत प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती, महाभोग एवं सार्वजनिक पूजन आयोजित होंगे.यज्ञ के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन, रासलीला और जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्य और सफल बनाने में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










