बंद को लेकर चौकस रहे थाना प्रभारी, करते रहे लगातार गश्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 9:49 PM
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के दौरान आदर्श थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी, राजकीय रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ लगातार चौकस दिखे.
झाझा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के दौरान आदर्श थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी, राजकीय रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ लगातार चौकस दिखे. इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर के अलावा पूरे स्टेशन का गश्ती कर जायजा लिया.उसके बाद लोकल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पूरे शहर में लगातार गश्ती करते रहे. झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी पूरे शहर का गश्ती करते रहे. मछली पट्टी चौक, रेलवे कॉलोनी ,मुख्य बाजार समेत अन्य जगहों पर लगातार गश्ती करते रहे. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव, नंदन कुमार राय, कुंज बिहारी कुमार, निधि कुमारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्ती करते दिखे. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भारत बंद को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं. इसे लेकर हमलोग पूरे शहर कि निगरानी किया गया. उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई परेशानी लोगों को ना हो, इसके लिए हमलोग लगातार गश्ती की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










