गुडियारा जंगल में पुलिस ने शराब भट्ठी की ध्वस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 10:52 PM
लगभग 10 क्विंटल फूला हुआ महुआ किया नष्ट
झाझा. पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर झाझा पुलिस ने झाझा-बेलहर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गुडियारा जंगल में शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया है. पुलिस ने इस दौरान शराब बनाने को लेकर रखा गया लगभग 10 क्विंटल फूला हुआ जावा महुआ भी नष्ट किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एसपी डॉ शौर्य सुमन को सूचना मिली कि झाझा प्रखंड के जंगली क्षेत्र में शराब माफियाओं शराब बना रहे हैं. इसपर पुलिस टीम गठित कर जंगली क्षेत्र में अभियान चलाया गया. इस दौरान जंगल के पास बांसवाड़ा में करीब 10 क्विंटल के आसपास फूला महुआ मिला. पुलिस मौके से शराब की भट्ठी ध्वस्त करने के साथ शराब बनाने को लेकर प्रयुक्त बर्तन, प्लास्टिक जार, गैलन, ड्राम सहित अन्य सामान जब्त कर थाना लाया. कार्रवाई की भनक मिलते ही शराब के धंधे से जुड़े लोग मौके से फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










