शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Mar 2026 6:06 PM
बिचकोड़वा पुलिस द्वारा इन दिनों शराब और शराबियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को शराब के नशे में हंगामा करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
चकाई. बिचकोड़वा पुलिस द्वारा इन दिनों शराब और शराबियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को शराब के नशे में हंगामा करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रगनियां मोड के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी महेंद्र पुजहर पिता विशुन पुजहर को गिरफ्तार किया गया. ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच में उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके बाद केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. इसके अलावे गजही पंचायत के सोने चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे सिकंदर ठाकुर और राजू ठाकुर पिता थंबी ठाकुर को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी. इस अभियान में अवर निरीक्षक रामराज प्रसाद और मनकेश्वर कुमार विद्यार्थी व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










