आठवीं के विद्यार्थियों के बीच प्रगति पत्रक का वितरण
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Mar 2026 9:34 PM
प्रखंड के बनझुलिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बंझुलिया में सोमवार को प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय-अभिभावक साथ-साथ कार्यक्रम के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
गिद्धौर. प्रखंड के बनझुलिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बंझुलिया में सोमवार को प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय-अभिभावक साथ-साथ कार्यक्रम के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आठवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष डब्लू पंडित ने अष्टम वर्ग से उत्तीर्ण 30 छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण किया. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें. सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं उनकी शिक्षा में सहयोगी हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार राम ने कहा कि इस बार बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है. कार्यक्रम में वरीय शिक्षक प्रदीप प्रभाकर, सहायक शिक्षक आनंद कुमार, अन्नू कुमारी, मधु, चंदा, प्रीति विश्वकर्मा, आंचल प्रिया, स्थानीय ग्रामीण अजय पासवान, चंद्रशेखर पासवान, जयराम रावत सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










