हंगामा कर रहे चार युवक समेत एक वारंटी गिरफ्तार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 16 Mar 2026 8:32 PM
बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
चकाई. बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान बिचकोड़वा बाजार में दो युवक को हंगामा करते देख पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक अजीत कुमार (पिता मोजी मंडल, ग्राम धोबाना, देवीपुर, देवघर), लक्ष्मण बरनवाल (पिता अवध बरनवाल, ग्राम मोहबदिया, थाना बिचकोड़वा) है. इसके बाद बाजार क्षेत्र में ही शराब पीकर हंगामा कर रहे दीपक दास (पिता नागो दास, ग्राम मोरियाडीह, थाना बिचकोड़वा) तथा पिंटू शर्मा (पिता कार्तिक शर्मा, ग्राम जरवाड़ीह, थाना चकाई) को भी पकड़ा गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे भी हिरासत में भेज दिया गया. इसके अलावा पुलिस मोरियाडीह गांव में पूर्व में हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी टीपन यादव को मुड़वाडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया. सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










