वंदे भारत की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Mar 2026 6:00 PM
जमुई रेलवे स्टेशन के डाउन रेल खंड पर रविवार को वंदे भारत की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र लगमा गांव निवासी अरुण सिंह के रूप में हुई है.
बरहट. जमुई रेलवे स्टेशन के डाउन रेल खंड पर रविवार को वंदे भारत की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र लगमा गांव निवासी अरुण सिंह के रूप में हुई है. घटना पोल संख्या 391/1 के समीप घटित हुई. रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन जब डाउन रेल खंड पर जब जमुई स्टेशन से गुजर रही थी उसी वक्त एक व्यक्ति रेल लाइन पार कर रहा था जो उसकी चपेट में आ गया और इंजन के ठोकर से दूर जा गिरा. इस कारण उसके सर में गंभीर चोट आयी और उसकी मौत हो गयी. पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










