ePaper

वृद्ध ने फांसी लगा की आत्महत्या

Updated at : 06 Aug 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध ने फांसी लगा की आत्महत्या

पड़ोसियों ने कहा- आर्थिक तंगी से थे परेशान, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के बस्ती पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग की आत्महत्या की खबर से लोगों के भीड़ मौके पर जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मलयपुर पुलिस को दी. इसके बाद मलयपुर थाने के एसआइ महेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. मृतक की पहचान अरविंद साव 70 वर्ष के रूप में हुई है. अरविंद साह के फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो बुजुर्ग आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, जिससे तंग आकर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बोले थानाध्यक्ष

मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अरविंद साव के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली. इसके बाद मलयपुर थाना के एसआइ महेश प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जमुई सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन