ePaper

चौथे दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, तीन विधानसभा सीट से नहीं खुला खाता

Updated at : 16 Oct 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
चौथे दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, तीन विधानसभा सीट से नहीं खुला खाता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

जमुई . बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है. हालांकि शुरुआती चार दिनों में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल करने में काफी उदासीनता देखने को मिल रही है. गुरुवार को भी जिले के किसी विधानसभा क्षेत्र से एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ. गौरतलब है कि अब तक केवल जमुई विधानसभा क्षेत्र से दो नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं. जमुई विधानसभा सीट से प्रमोद मिश्रा एवं अमरेंद्र कुमार अत्री ने अब तक अपना नामांकन दर्ज कराया है. गुरुवार को कल 10 नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई. सिकंदरा (सु) से दो, जमुई से एक, झाझा से सात नामांकन रसीद प्रत्याशियों ने कटवाया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्री नवीन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के पालन पर भी सख्ती से नजर रखी जा रही है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित है. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया तय समय पर पूरी की जायेगी.

आज कई बड़े नेता करवा सकते हैं नामांकन

नामांकन के पांचवें दिन आज नाम निर्देशन पत्र जमा करने को लेकर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ सकती है. जानकारी के अनुसार, आज झाझा विधायक दामोदर रावत जदयू से व जमुई विधायक श्रेयसी सिंह भाजपा से अपना नामांकन दर्ज करवा सकते हैं. इसके साथ ही सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी भी आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं. चकाई विधानसभा क्षेत्र से संजय प्रसाद आज अपना नामांकन दर्ज करायेंगे. जबकि जमुई विधानसभा से जन सुराज के प्रत्याशी अनिल कुमार साह के द्वारा भी आज नामांकन दर्ज कराया जायेगा. नामांकन को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं अभी महागठबंधन के द्वारा टिकट जारी नहीं किये जाने को लेकर लोगों में ऊहापोह भी देखने को मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन