मो जाबिर ने बिहार स्टेट कराटे प्रतियोगिता में नौवीं बार जीता स्वर्ण पदक, खुशी

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 12 Mar 2026 9:38 PM

विज्ञापन

कराटे खिलाड़ी मो जाबिर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार स्टेट कराटे प्रतियोगिता में लगातार नौवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

झाझा. कराटे खिलाड़ी मो जाबिर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार स्टेट कराटे प्रतियोगिता में लगातार नौवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. मो जाबिर ने बताया कि 12 मार्च को पटना में आयोजित बिहार स्टेट कराटे प्रतियोगिता में उन्होंने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. इस जीत के साथ ही उनका चयन आगामी 23 व 24 मार्च को भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और बिहार के लिए पदक जीतने का प्रयास करते रहे हैं. इससे पहले भी वर्ष 2025 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया था. मो. जाबिर की इस उपलब्धि पर पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ दीप नारायण कुमार समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन