मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Updated at : 03 Apr 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित बाल संस्कारशाला केंद्र मध्य विद्यालय बैजला में शुक्रवार को आदर्श युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित बाल संस्कारशाला केंद्र मध्य विद्यालय बैजला में शुक्रवार को आदर्श युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन केएसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो रामावतार सिंह, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन, समाजसेवी सुरेंद्र यादव उर्फ काजू यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार, पंचायत के उप मुखिया सुरेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन नीतीश कुमार प्रिंस ने किया. इस अवसर पर दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित छात्रों में बैजला की दीप्ति आर्या (444 अंक), कोमल (419 अंक), शिवम (401 अंक), गमहरिया की छोटी (425 अंक), शांतनु (424 अंक), कठबजरा के कार्तिक कुमार (427 अंक), निभाष (425 अंक), खैरन के रामप्रवेश (436 अंक) तथा इंटरमीडिएट में मनीष (439 अंक) शामिल रहे. सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है. जब शिक्षक, अभिभावक और समाज मिलकर बच्चों को प्रेरित करते हैं, तब साधारण विद्यार्थी भी असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकता है. प्रो रामावतार सिंह ने कहा कि गांव की मिट्टी में पली-बढ़ी प्रतिभाएं कठिन परिस्थितियों से गुजरकर निखरती हैं. जरूरत है उन्हें सही मंच और पहचान देने की, ताकि वे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें. समाजसेवी सुरेंद्र यादव उर्फ काजू यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, जो सराहनीय है. कार्यक्रम में मनीष कुमार, ललन कुमार यादव, राकेश कुमार, सचिन कुमार, इंद्रदेव कुमार, अवधेश आदर्श, मुकेश कुमार यादव, प्रदीप यादव, शिक्षक समफुल यादव, वीरभद्र कुमार यादव, नरेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन