छात्राओं ने मेहंदी रचा वोट करने के लिए किया प्रेरित

प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो में इएलसी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
सोनो . प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो में इएलसी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया. छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर मतदान को लेकर आकर्षक डिज़ाइन बनायी. वोट करें, देश गढ़ें, एक वोट, एक बदलाव जैसे संदेशों से परिसर का वातावरण लोकतांत्रिक उत्साह से भर उठा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. इस तरह के रचनात्मक आयोजन युवाओं में जिम्मेदारी की भावना जगाने का कार्य करते हैं. शिक्षक श्यामसुंदर पांडेय, रजनीश कुमार, बीरेंद्र कुमार, अलका कुमारी सिंह, प्रिया कुमारी, श्वेता कुमारी, सोनी रानी, सोनी कुमारी, दीपा कुमारी मंडल, आनंद कुमार रजक, सूरज कुमार, पंचदेव कुमार और अभिषेक कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देने की घोषणा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




