ePaper

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर हुई बैठक

Updated at : 09 Mar 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर हुई बैठक

चकाई बाजार स्थित सब्जी मंडी ठाकुरबाड़ी में रविवार को गौ रक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

चकाई. चकाई बाजार स्थित सब्जी मंडी ठाकुरबाड़ी में रविवार को गौ रक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान की प्रदेश स्तरीय टीम के सदस्य भी शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गौ रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक भी गाय के महत्व को स्वीकार कर चुके हैं. पूर्व के वर्षों में गांवों में कैंसर, हार्ट अटैक और शुगर जैसी गंभीर बीमारियां बहुत कम सुनने को मिलती थीं, लेकिन आज यह आम हो चुकी हैं. इसके पीछे गोवंश की संख्या में कमी को भी एक कारण बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और गो आधारित कृषि प्रणाली को जीवनदायिनी माना गया है. भगवान श्रीकृष्ण द्वारा भी गोसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है. साथ ही गोगाजी, पाबूजी, तेजाजी, देवनारायण जी और करणी जी जैसे महापुरुषों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि उन्होंने भी गोसेवा को जीवन का आधार बनाया था. बैठक में यह भी कहा गया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में गोवंश निराश्रित होकर इधर-उधर भटक रहे हैं और सड़क व राजमार्गों पर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में गौ संरक्षण के लिए कानून बनाये गये हैं, लेकिन पूरे देश में एक समान कानून की आवश्यकता है. अभियान से जुड़े संतों और गौ सेवकों का मत है कि केंद्र सरकार को गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने की दिशा में पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह अभियान पूर्णत: अहिंसक और शांतिपूर्ण है तथा सरकार से संविधान के दायरे में रहकर गौवंश की सुरक्षा और सम्मान के लिए कानून बनाने की विनम्र अपील की जा रही है. साथ ही निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को देश के प्रत्येक अनुमंडल मुख्यालय पर बड़ी संख्या में गो भक्त एकत्र होकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. इसमें पूरे देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने तथा गोवंश के संरक्षण व सम्मान की मांग की जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन